दैनिक मूक पत्रिका रायगढ़ – बंगूरसिया धान मंडी में बीती रात एक दतैल हाथियों की दस्तक से हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार कल रात जंगल की ओर से आए एक हाथी ने धान मंडी मे जमकर उत्पाद मचाया
कई धान की बोरियों को नुकसान पहुंचा इसी दौरान कई बोरियां फट गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई हाथी को भगाने के लिए वहां उपस्थित लोगों के द्वारा शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया गया तथा इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा हाथी मित्र दल के स्टाफ को दी गई भारी मशक्कत के बाद हाथी मित्र दल के द्वारा हाथियों को भगाया गया

हालांकि तब तक धान मंडी में रखें धान का नुकसान हो गया था ग्रामीण लोगों को कहना है कि यह घटना पहली बार नहीं है इससे पहले भी 30- 35 हाथियों का झुंड मंडी क्षेत्र के आसपास घूम रहा है वन क्षेत्र के पास होने व पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यह घटना बार-बार हो रही है लगातार हाथीयों की आवाजाही को देखते हुए मंडी क्षेत्र में निगरानी व सरर्कता बरतने की जरूरत महसूस हो रही है

ग्रामीणों का कहना है कि यहां शाम ढलते ही हाथियों का आना-जाना शुरू हो जाता है कई बार हाथियों ने कई घरों को फोड़ दिया व बड़ी मात्रा मे फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैँ व धान मंडी में पर्याप्त संसाधनों की अव्यवस्था के कारण हाथी मंडी को टारगेट कर रहे हैं यहां हाथियों के खाने व नुकसान पहुंचाने के लिए धान है
हाथियों के द्वारा मंडी बिल्डिंग के ग्रिल को भी तोड़ दिया गया है जिसमें रात को प्रबंधक व अन्य कर्मचारी डर के साए में रात बिताते हैं व हर शाम को हाथियों का आना जाना लगा है हाथियों को भगाते भगाते समय निकल जाता है और डर के समय में रात काटने को मजबूर है हैँ।
