दैनिक मूक पत्रिका मोहभट्ठा – शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मोहभट्ठा में विशेष आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान शाला के समस्त बच्चों की शिक्षा स्तर का आकलन किया गया। बच्चों से उनके स्तरानुसार प्रश्न पूछकर निर्धारित अंक दिए गए।

कार्यक्रम में समुदाय एवं पालकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में सामूहिक प्रयास को बल मिला। इस अवसर पर पार्षद महोदय के सौजन्य से नेवता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को चावल, दाल, सब्जी, अचार, हलवा, केला एवं लड्डू का स्वादिष्ट प्रसाद वितरण किया गया।
अभियान का उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर को पहचानकर उनकी शैक्षणिक प्रगति में सुधार लाना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला परिवार, पालकगण और समुदाय जनों का विशेष सहयोग रहा।
