कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दिया, सरकार झूठा दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं
मूक पत्रिका जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती के खुलासे के बाद बलरामपुर के कुसुमी थानांतर्गत त्रिपुरी गांव में और ब्ल्रम पुर के एक और गांव खजूरी में भी अफीम की खेती के खुलासे से साबित हो रहा है, कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाहती है। बिना सरकार के तथा सत्ता में बैठे हुए लोगों के संरक्षण के खुलेआम अफीम की खेती नहीं हो सकती और न ही गली, कूचों में गांजा, शराब, सूखे नशे का कारोबार हो सकता है। दुर्ग के तो भाजपा का प्रभावशाली नेता की संलिप्तता था, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी भाजपाई संरक्षण में ही नशे की खेती हो रही है। बलरामपुर में भी भाजपा का नेता ही अफीम की खेती करवा रहा था। अभी तो सिर्फ तीन जगह का खुलासा हुआ है, पूरे प्रदेश में सरकार अफीम, गांजा, भांग की खेती करवा रही पूरे प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण, भाजपा की सरकार में मिल रहा है।
उन्हाेने कहा कि पिछले 13 महीना के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं, सरकार का इंटेलिजेंस और प्रशासन मौन हैं। कार्यवाही के नाम पर केवल लीपा-पोती की जा रही है। 10 से 17 साल के लाखों नाबालिक बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है। प्रदेश में अवैध नशे के तस्कर, कोचिंग और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक उतर आए हैं, कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाई अफीम के पौधे उगाने लगे हैं। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रही है। कांग्रेस मांग करती है की प्रदेश के सभी सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों के फ़ार्म हाउसो की जांच की जाय।
दीपक बैज ने आगे कहा वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक से घरेल सिलेंडर का दुरुपयोग और कालाबाजारी घरेलू गैस की आपूर्ति पिछले 5 दिनों से बाधित है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक से रोक दिया गया है, उसके बावजूद सरकार यह झूठा दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है, पर्याप्त उपलब्धता है। सच यह है कि सरकार की दुर्भावना से विगत तीन महीनों में घरेलू रसोई गैस के दाम में 307 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि भाजपा की सरकार ने किया है अब एक बार फिर 60 रूपये महंगा? मूल्य वृद्धि से हफ्ता भर पहले जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराया था, जिनका डीएसी जारी हो चुका था, अब सप्लाई के वक्त अब नए डीएसी जारी करके अधिक कीमत वसूला जा रहा है घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 4 दिनों का अंतराल बढ़ाना, 21 दिन के बजाय अब 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर के बुकिंग की बाध्यता इस बात का प्रमाण है कि उपलब्धता और सप्लाई में अड़चन तो है, लेकिन यह सरकार वास्तविक परिस्थिति से इनकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक कुप्रबंधन और अनियंत्रित मुनाफाखोरी के चलते ही देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। गैस सिलेंडरों की दिक्कतों से आम जनता के लिए रसोई में भोजन बनाना भी मुश्किल है।
दीपक बैज ने कहा 17 मार्च को विधान सभा घेराव होगा” मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी 17मार्च को विधान सभा का घेराव करेगी। मनरेगा को फिर से शुरू करना तथा मनरेगा से दुर्भावना पूर्वक महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना एव मनरेगा को क़ानून के बजाय योजना के रूप में परिवर्तित करणे एव पंचायतो के अधिकारो को समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है। विधान सभा घेराव के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के तमाम नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, उमाशंकर शुक्ला, पीसीसी संयुक्त महामंत्री शंकर राव, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,राजेंद्र पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,संतोष सेठिया,मंडल अध्यक्ष ललिता राव,प्रवक्ता जावेद खान,यूँका शहर अध्यक्ष निकेत राज राज झा, महामंत्रीगण अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन, सुनीता सिंह,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,अपर्णा बाजपेयी,संजय पाणिग्रही असीम सुता,मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,एस नीला,मोहसिन खान,गुरमीत कौर,माही श्रीवास्तव,कमला भत्तरा,आदि मौजूद रहे।
