एसएसपी रामकृष्ण साहू ने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में किया मार्गदर्शन
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर 07 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सभी चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले 07 नवनियुक्त आरक्षकों रवि कुमार साहू, पोखन, प्रियंका चंद्रवंशी, विनीता यादव, उमा साहू, देवकुमार पटेल, धनंजय में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अब तक कुल 68 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यलिपिक उनि (अ) हरिओम विश्वकर्मा, प्रभारी स्टेनो संतोष सोनवानी, स्थापना/एसआरसी लिपिक सउनि (अ) महेन्द्र कुमार भुआर्य सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
