दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है
इसी क्रम में आज मंगलवार 06 जनवरी 2026 कोयातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के नेतृत्व में यातायात पुलिस बेमेतरा कार्यालय परिसर में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सुगम यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो द्वारा चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, सिग्नल चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, सिग्नल जंप न करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा न करने, होटल/ढाबा के सामने सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने, संयमित गति से वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
साथ ही यातायात सड़क संकेतों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी वाहन को चलाने के लिए वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (RC), बीमा (इंश्योरेंस) एवं चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है तथा इन दस्तावेजों के अभाव में होने वाले कानूनी एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
तत्पश्चात यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली यातायात पुलिस कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भारत माता चौक, जय स्तंभ चौक, परशुराम चौक, सिग्नल चौक, रायपुर रोड जिला कार्यालय, जिला अस्पताल रोड, सिंघौरी, सिंघैरी चौक, गस्ती चौक, नवीन बाजार रोड होते हुए पुनः यातायात पुलिस कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।
उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, प्रेमकिशोर जोशी, आरक्षक राजेश राजपूत, आशीष तिवारी, पारसमणी साहू, पूना सिंह, भूपेन्द्र राजपूत, कमलेश सोनवानी, राजेश साहू सहित यातायात पुलिस बेमेतरा की टीम उपस्थित रही।
