कांग्रेस ने सरिया तहसीलदार को सौंपा कड़ा ज्ञापन, 3 दिन में समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
दैनिक मूक पत्रिका सारंगढ़–बिलाईगढ़ – धान खरीदी वर्ष 2025–26 की शुरुआत के साथ ही किसानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, जिसे सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया गया था, अब किसानों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनती दिखाई दे रही है। इसी गम्भीर समस्या को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया ने तहसीलदार सरिया को एक विस्तृत और तीखा ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर स्थिति में ठोस सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन, घेराव और धरना करने को बाध्य होगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन टोकन जारी करने वाली प्रणाली पिछले कई दिनों से बार-बार ठप हो रही है। सर्वर डाउन रहने के कारण हजारों किसान समय पर टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं। धान खरीदी का समय सीमित होने और टोकन पर कड़ी पाबंदियों के चलते किसान बुरी तरह परेशान हैं। विशेषकर वे किसान जिनकी भूमि पाँच एकड़ या उससे अधिक है।
