पुलिस अधीक्षक के पहल में संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ प्रारम्भ
दैनिक मूक पत्रिका कांकेर :-ऑपरेशन संकल्प’ के तहत आज मंगलवार को कांकेर अनुभाग अंतर्गत थाना चारामा में 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी, थाना कोरर में 10 लीटर देशी मदिरा व सरोना में 8.4 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त ।
पुलिस अधीक्षक महोदय निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन संकल्प के तहत दिनांक 05.01.2026 को (01) थाना चारामा अंतर्गत मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा, उनि रनेश सेठिया, उनि सोनराज सूर्यवंशी एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम चारभाठा के पास कार्यवाही करते हुए 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, कीमती लगभग 18,000 रुपए सहित आरोपी युवक लाल बंजारा को पकड़ा गया

तत्पश्चात 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। (02) थाना कोरर से मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, सउनि छत्रपाल साहू, प्रधान आरक्षक तीरर्थ गंधर्व एवं अन्य स्टाफ के द्वाराकार्यवाही करते हुए ग्राम बरबसपुर के पास 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी श्रीराम उईके को पकड़कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं (03) थाना सरोना से मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सरोना मालिक राम केवट सउनि गोपाल राम नेताम एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम अंजनी के पास 8.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी वासु सोनी को पकड़ कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस प्रकार दोनों थाने में कुल 18.4 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

अवैध नशे की खिलाफ उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगा ।
