दैनिक मूक पत्रिका कुसमी – जमीयत उलमा-ए-हिन्द छत्तीसगढ़ की स्थानीय इकाई द्वारा SIR फ़ॉर्म भरवाने के उद्देश्य से कुसमी ब्लॉक में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस मुहिम की निगरानी ब्लॉक अध्यक्ष जनाब गुलाम रब्बानी साहब, अंजुमन सदर, जमीयत के खजांची जनाब मुजस्सम नज़र उर्फ राजू साहब, उपाध्यक्ष मौलाना अरमान साहब, सचिव सोनू अली साहब, उप सचिव मौलाना वसीम अकरम नदवी, तथा मोहम्मद वकील साहब सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों ने की।
कैंप में जमीयत उलमा-ए-छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी हाफ़िज़ अज़ीमुद्दीन साहब, ज़िला अध्यक्ष अस्लम आज़ाद साहब, एवं पूर्व अंजुमन सचिव जनाब शमीम साहब की विशेष मौजूदगी रही।
साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत साहब, मदरसा अध्यक्ष जनाब साबिर अली साहब, तथा क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने SIR फ़ॉर्म भरवाए, जिससे समुदाय को सरकारी सुविधाओं तक पहुँच सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
जमीयत द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की आम जनता एवं सामाजिक संगठनों ने प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।
