जिम्मेदारियों की नई टीम गठित
दैनिक मूक पत्रिका कुसमी – बीते रविवार को अरुण गुप्ता के निवास, कॉम्पलेस में कुसमी नगर में सर्व समाज समिति की एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक भारी जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को मजबूती प्रदान करना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम का गठन किया गया। सभी समाजों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय बनाने का निर्णय लिया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—
अध्यक्ष पद पर चयनित हुए:
शिवनंदन गुप्ता, जनाब हाजी मोबिन, पवन साय सोनवानी
उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुए: धीरजन राम, मकबूल अंसारी, अरुण तिवारी
सचिव: एम.डी. शमीम
सह सचिव: विनय यादव
कोषाध्यक्ष: गोपाल गुप्ता
मीडिया प्रभारी: सद्दाम खान
बैठक के दौरान समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें सामाजिक समरसता, युवाओं को जोड़ना, तथा गरीब व जरूरतमंद वर्ग की सहायता सभी समाजों से तालमेल समन्यव जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। समिति ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य किया जाएगा और समाज की आवाज को प्रशासनिक स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में समिति को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
