किसान शासन कि योजना का लाभ लेने से हुए वंचित
दैनिक मूक पत्रिका कोंडागांव – जिले के ग्राम मुनगापदर में किसानो को वितरण के लिए आए जैविक खाद व दवाई हितग्राहियों को वितरण करने आई हुई थी, जिसे वितरण न करने के चलते रखे रखे खराब होने की जानकारी मिली है, ग्राम मुनगापदर के जागरूक युवक पीला सिंह पोयाम ने शासकीय कर्मचारियों की इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया , ज्ञात हो की शासन से अनेक योजनाओं की सामग्रियां किसानो को वितरित करने के लिए आती है मगर अधिकारियों और कर्मचारियों कि लापरवाही के चलते किसान शासन कि योजना का लाभ लेने से वंचित हों जाते हैँ
वही मामले पर उपसंचालक कृषि कोंडागांव टीपी टांडे से मामले पर उनसे इस लापरवाही का कारण और उनका पक्ष जानने सम्पर्क करने कि कोशिस कि गई लेकिन सम्पर्क ना हो सका।
