दैनिक मूक पत्रिका कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में शराबी पति और पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के दौरान पत्नी ने पत्थर के जाते से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है।
यह घटना गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद पूरी रात शव कमरे में पड़ा रहा और सुबह होने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
