दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल नहीं है लेकिन बावजूद इसके एक महिला सहायक शिक्षिका को सेटअप के बहाने इस पद पर मर्ज करते वेतन आहरण किए जाने की जानकारी सूत्र बता रहे हैं। एक ओर जहां कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है तो दूसरी ओर विभाग अपनी संलग्नीकरण प्रथा भी जारी रखे हुए है । बीते कुछ समय से शिक्षा विभाग के मामले लगातार आने लगे हैं । हालांकि तुगलकी आदेश जारी करने वाले संयुक्त संचालक विदा हो चुके हैं लेकिन बोतल में बंद जिन्न बार बार निकलकर विभाग की फजीहत कर रहा है । आने वाले समय में अनेक विवादित मामले प्रकाशन के लिए मुंहबाएं खड़े हैं जिनका संकलन किया जा रहा है । बहरहाल, कन्या हाईस्कूल की प्रिंसीपल मैडम को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के विषय में अब तक कोई विभागीय सुगबुगाहट नहीं दिख रही है ।
