मूक पत्रिका रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है।
1 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां अटल नगर, नवा रायपुर में जोरों पर चल रही है। कल अटल नगर के तूता स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारियां ली।
