दैनिक मूक पत्रिका कांकेर – कांकेर नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी यूनियन के कांकेर इकाई के अध्यक्ष राकेश बिछिया और महासचिव दिलीप साहू ने आज एक प्रेस बयान जारी कर दी।
नेताओं ने कहा कि यूनियन के द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा गया। 5 सूत्रीय मांग पत्र में श्रम कानूनों के वेतन भुगतान अधिनियम का पालन करते हुए प्रत्येक माह के 10 तारीख तक वेतन भुगतान करने, वेतन भुगतान के पूर्व सभी कर्मचारियों को वेतन पर्ची वितरण करने, श्रम कानून के तहत सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों के परिवार के सभी सदस्यों को मुफ्त इलाज हेतु ईएसआई का कार्ड देने, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण चश्मा, दस्ताना, पादुका, मास्क वितरण करने, बिजली कर्मियों को रबर के दस्ताना, हेलमेट, बैल्ट प्रदान करने की मांगे शामिल है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वेतन प्रत्येक माह के 10 तारीख को भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन से वेतन की राशि निश्चित समय पर नहीं होता है। अन्य सभी चारों मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए उन मांगों को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष द्वारका कोसरिया, राज्य महासचिव भाव सिंह कश्यप, कां इकाई के अध्यक्ष राकेश बिछिया, महासचिव दिलीपसाहू, उपाध्यक्ष प्रशांत रजक, सहसचिव अशोक नेताम, सहसचिव दीपेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष राज रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
