Oplus_131072
दैनिकमूकपत्रिका/दंतेवाड़ा- नशामुक्त भारत का संदेश लेकर केरल से नेपाल की ओर रवाना हुए बाइकर्स का जत्था रविवार शाम दंतेवाड़ा पहुंचा। यात्रा के दौरान उनका अगला पड़ाव चित्रकूट और फिर जगदलपुर रहेगा।
भ्रमण के क्रम में बाइकर्स ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण महापात्र के निवास पर अल्प विश्राम किया, जहां महापात्र ने उनका स्वागत कर यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा इस तरह की पहल समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का एक मजबूत माध्यम है।
बाइकर्स दल में स्टीफेन पॉल, साबू आगास्टिन और जो-बिनो शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल नेपाल तक सीमित नहीं रहेगी। लौटते समय वे वाराणसी, भूटान, मेघालय और कोलकाता से भी गुजरेंगे।
इस अभियान की शुरुआत 9 अक्टूबर को केरल से हुई है और इसका समापन लगभग एक महीने बाद होगा। यात्रा के दौरान दल करीब 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा। बाइकर्स प्रतिदिन औसतन 600 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और रात्रि विश्राम रास्ते में निर्धारित स्थानों पर करते हैं। बाइकर्स दल ने दंतेवाड़ा के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया और आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।
