Oplus_131072
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- स्थानीय पत्रकार भरत दुर्गम ने आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी पर फोन से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। राज्योत्सव की कवरेज के बाद मिली धमकी से पत्रकार जगत में आक्रोश है। पत्रकारों ने कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भरत दुर्गम ने प्रशासन से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू की है।
क्या है पूरा मामला
पत्रकार भरत दुर्गम, जो बीजापुर के निवासी हैं, उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि दिनांक 4 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर सतीश मंडावी ने बार-बार कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि मंडावी ने फ़ोन पर अश्लील गाली गलौच करते मारने पीटने की धमकी दी है।पत्रकार का आरोप है कि यह धमकी उन्हें राज्य उत्सव की कवरेज को सोशल मीडिया पर खबरें और वीडियो पोस्ट करने के कारण दी गई है। उन्होंने बताया कि मंडावी ने फोन पर अपशब्द कहने के अलावा, लगातार मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की। भरत दुर्गम ने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि साक्ष्यों के आधार पर सतीश मंडावी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए। इसके पहले भी बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार की खबर लिखी थी जिसके बाद पत्रकार की नृशंस तरीके से हत्या हुई थी। सतीस मांडवी ने जो अपशब्द मेरे और मेरे परिवार के लिए इस्तेमाल किए और बार बार कॉल करके मुझे धमकी भरे लहजे में बुलाना दर्शाता है की वो मुझे हानि पहुंचाना चाहता है। पत्रकार ने यह भी कहा कि घटना के समय मौजूद व्यक्तियों के बयान और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्ड को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।
