
कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य में निर्मित प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अध्ययन करने असम राज्य के अधिकारियों का एक दल 30 जनवरी 2026 को जिला उत्तर बस्तर कांकेर पहुँचा। अध्ययन दौरे के तहत कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जैसाकर्रा में निर्मित प्रधानमंत्री आवासों का स्थल निरीक्षण किया गया।
असम से आए दल में संयुक्त आयुक्त दुरभाज्योति नाथ, SEP (PMAY-G) रंजीत दास एवं SEP (PMAY-G) निलोत्पल मिश्रा शामिल थे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मकानों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवास के लाभार्थी हिरामन सिन्हा, सहदेव निषाद एवं दुलारिबाई निषाद से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके अनुभव जाने। लाभार्थियों ने पक्के आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजना को जीवन स्तर सुधारने में सहायक बताया।
ग्राम पंचायत जैसाकर्रा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कुल 120 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 92 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 28 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर राज्य कार्यालय से प्रभारी उपायुक्त PMAY-G राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे, सहायक अभियंता मनरेगा सोमकांत साहू, जिला स्तर से APO मनरेगा रितु कोशरिया, APO PMAY-G संतलाल गोटा, DC PMAY-G मानव विश्वास, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
असम के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया।
