दैनिक मूक पत्रिका बस्तर – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसरपाल में गर्भवती महिलाओ की हुई जांच,आसपास के गांव के 15 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उचित देखभाल को लेकर जानकारी चिकित्सकों के द्वारा दी गई।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह अभियान गर्भवती महिलाओं की दूसरी और तीसरी तिमाही में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान करता है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।गर्भवती महिलाओं को हर महीने की 9 तारीख को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा,उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष देखभाल और निगरानी में रखा जाता है।इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ हेमंत यादव,डॉ प्रतिभा पुजारी, होमेश, कलावती यशोदा,तुलावती,नरेन्द्र,लेखन,पद्मनी मितानिन मे उर्मिला चित्तमनी चित्रलेखा आदि ने सहयोग किया।
