दैनिक मूक पत्रिका सामरी/कुसमी – सेरंगदाग क्षेत्र स्थित बॉक्साइट बालाजी ट्रांसपोर्टिंग खदान से परिवहन कार्य को लेकर ट्रक मालिक संघ सामरी सोसायटी ने खदान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि पूर्व में हुए समझौते के बावजूद खदानों में स्थानीय वाहनों के बजाय बाहरी गाड़ियों से परिवहन कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के वाहन मालिकों में भारी नाराजगी है।
ट्रक मालिक संघ ने खान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शुरुआत में यह सहमति बनी थी कि खदान से बॉक्साइट का परिवहन स्थानीय ट्रकों से ही कराया जाएगा, लेकिन अब नियमों को दरकिनार कर बाहरी वाहनों को काम दिया जा रहा है। इससे स्थानीय ट्रक चालकों और वाहन मालिकों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
संघ ने खदान प्रबंधन के समक्ष भाड़ा दर भी निर्धारित करने की मांग रखी है। प्रस्तावित दरों के अनुसार –
- सेरंगदाग से कटनी: 2000 रुपये प्रति ट्रिप
- सेरंगदाग से रायपुर: 1800 रुपये प्रति ट्रिप
- सेरंगदाग से रामगढ़: 1500 रुपये प्रति ट्रिप
- सेरंगदाग से बरैली: 3500 रुपये प्रति ट्रिप
संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर भुगतान और स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है, तो खदान क्षेत्र में परिवहन कार्य बंद किया जा सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासन की नजरें भी इस विवाद पर टिकी हुई हैं।
ज्ञापन सौंपने में दिलीप मांझी, अनिल यादव, पुनीत गुप्ता, अतुल गुप्ता, प्रवीण यादव, संदीप यादव, कमलेश यादव, विक्की सिंह, दिलीप यादव सहित रहे।
