दैनिक मूक पत्रिका नई दिल्ली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस फिल्म ने वीक डेज ही नहीं बल्कि वीकेंड में भी धुआंधार कमाई की है। महामारी के बाद के दौर में किसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए इतना तगड़ा कलेक्शन करना मामूली बात नही है। इसी के साथ चलिए जान लेते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 20वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए हैं?
‘धुरंधर’ ने 20वें दुनियाभर में कितनी की कमाई?
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है, साथ ही यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 11वीं फिल्म बन चुकी है। वहीं ‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस साल पहली फिल्म भी बन गई है। बता दें कि ‘धुरंधर’ का दुनियाभर में 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 935.75 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के मुताबिक )हो गया है।
इसी के साथ इसने गुरुवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर संदीप रेड्डी वांगा की रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (2023) के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (915 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया, जिससे यह अब तक की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई। इसी के साथ इसने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) के 922.17 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइज कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
‘धुरंधर’ ने 20वें दिन भारत में कितना किया है कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं ज्यादा शानदार परफॉर्म किया है। इसकी रिलीज का तीसरा हफ्ता भी पूरा होने वाला है और ये अब भी हर दिन डबल डिजिट में ही कमाई कर हर किसी को हैरान कर रह है। इतना ही नहीं इसने साल की हर एक फिल्म को करारी पटखनी देकर अपने नाम अब तक कई रिकॉर्ड भी कर लिए हैं और रिलीज के 20वें दिन तो ये विक्की कौशल की छावा को पछाड़कर साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म बन चुकी है।
इन सबके बीच ‘धुरंधर’ के कलेक्शन की बात करें तो ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 218 करोड़ पहले हफ्ते में और 261.5 करोड़ दूसरे हफ्ते में कमाए थे। इसके बाद 15वे दिन से लेकर 18वें दिन तक इसका कलेक्शन 119.4 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद रिलीज के 19वें दिन इसने 20.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसकी 19 दिनों की कुल कमाई 619.30 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 17.75 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 637.05 करोड़ हो गई है।
‘धुरंधर’ ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के उड़ा दिए परखच्चे
फाइनली 20वें दिन ‘धुरंधर’ ने वो कर दिखाया जिसका हर कोई इंतजार कर रहा था। दरअसल इस फिल्म ने 637.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ भारत में कांतारा चैप्टर 1 के लाइफटाइम कलेक्शन 622.44 करोड़ (सैकनिल्क के मुताबिक) को मात दे दी है और इसी के साथ ये भारतीय सिनेमा की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है। अब इसके निशाने पर अगली फिल्म जवान (640.25 करोड़) है। इसे भी ‘धुरंधर’ 21वें दिन हर हालत में मात दे देगी और देश की 6ठीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
