Oplus_131072
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- भाजपा आईटी सेल जिला सहसंयोजक के.जी.सुधाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में हुए श्रमदान अभियान पर की गई बसंत ताटी एवं कांग्रेसीयो की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसीयो को अब जनता का काम, सेवा या विकास रास नहीं आता, उन्हें सिर्फ मीडिया में बने रहना अच्छा लगता है। वे अब सिर्फ बयानबाजी के सहारे सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। के.जी. सुधाकर ने कहा कि जब आम कार्यकर्ता और जनता सड़क के गड्ढों को भरने जैसे श्रमदान कार्यों में शामिल होकर समाज सेवा कर रही थी, तब कांग्रेसीयो को यह भी राजनीति नजर आने लगी। जो नेता खुद जमीन पर उतरकर कभी जनता के बीच नहीं गए, वे अब मेहनतकश लोगों के कार्यों पर तंज कस रहे हैं। कांग्रेसियों को श्रमदान से नहीं, श्रेय से परेशानी है। उन्होंने आगे कहा कि जनता अब जान चुकी है कि कांग्रेसियों आपना हित साधने और मीडिया में जगह पाने की राजनीति करते हैं। अब उनके पास सिर्फ बयान देने और मीडिया कैमरों के सामने दिखने का ही सहारा रह गया है। के.जी.सुधाकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा को राजनीति नहीं, लोक सेवा का धर्म मानते हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में सड़क सुधार जैसे जनहित के कार्यों में जनता की भागीदारी यह साबित करती है कि लोगों को अब वास्तविक विकास चाहिए, न कि बयानबाजी। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में जनता को डर और दबाव में रखा, वही अब जनता को विकास का पाठ पढ़ाने निकले हैं। कांग्रेसियों के लिए राजनीति अब सेवा नहीं, मीडिया की सुर्खियां पाने का जरिया बन चुकी है। अंत में के.जी.सुधाकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।
