भानुप्रतापपुर। बिते बुधवार नारायणपुर प्रवास पर पहुंचे भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने भानुप्रतापपुर में रुककर स्थानीय प्रेस क्लब का दौरा किया। उन्होंने यहां मौजूद पत्रकारों से सौहार्दपूर्वक मुलाकात की। प्रेस क्लब सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। करीब एक घंटे की बातचीत में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर पत्रकारों से फीडबैक लिया और प्रेस क्लब की गतिविधियों की सराहना की|
चर्चा के दौरान टिकरिया ने कहा कि भाजपा सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों में दिखने वाले ठोस विकास पर है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण समुदायों के लिए चल रही योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ घोषणा करना नहीं, बल्कि विकास की साफ तस्वीर लोगों के सामने लाना है।

मित्र के साथ हुई चर्चा के बाद प्रेस क्लब पहुँचे
टिकरिया अपने पुराने मित्र और स्थानीय पत्रकार मयंक सोनी के आग्रह पर प्रेस क्लब पहुंचे। दोनों की मित्रता करीब दस साल पहले कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि वे भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे और आगे युवा जोहरा कार्यक्रम में शामिल होने नारायणपुर जा रहे थे।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय साहू, पत्रकार दीपक शर्मा, राजेश रंगारी, संजय सोनी, आदित्य गोलानी, अनुज तिवारी समेत अन्य पत्रकार और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

