दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर। बीजापुर जिले के दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 12 माओवादीयो के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, INSAS राइफलें और 303 राइफलें सहित भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटने को पुष्टि करते हुए बताया बीजापुर सुरक्षा बल के DRG के 3 जवान शहीद हुए है
1. प्रधन आरक्षक मोनू वडाड़ी
2.आरक्षक दुकारू गोंडे
3.जवान रमेश सोड़ी
मुठभेड़ में DRG के 02 जवान घायल हुए, हालांकि दोनों जवान अब खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुठभेड़ क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें मौके के लिए रवाना कर दिया गया। सीनियर नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए तलाशी अभियान बेहद सतर्कता के साथ जारी है।ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।
