भगत समाज की बड़ी बैठक: नशामुक्ति रैली का निर्णय, नई कार्यकारिणी का गठन
दैनिक मूक पत्रिका सामरी – माता राज मोहिनी देवी जन जनसेवा आश्रम, सामरी कुटकु में बीते शुक्रवार को भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेश्वर नाग ने की, जबकि जिला बलरामपुर के सभापति विशाल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सामरी क्षेत्र के समस्त भगत गण, उलिया कोदोडिपा से पधारी चमेली भगत तथा सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू राम भगत की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बैठक के दौरान प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नशा-मुक्ति रैली निकालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। साथ ही माता राज मोहिनी देवी के विचारों और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु जागरूकता रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी गठन हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसमें विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित भगत संत समाज के सदस्यों ने सामाजिक एकता, नशा-मुक्ति और जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रामप्रसाद नगेसिया, राज बाबू, विशाल कुमार सभापति बलरामपुर, छत्रपाल इंद्रदेव राम, मोतीलाल नगेसिया, प्रेमचंदनगेसिया, विष्णु नगेसिया, रामधनी नगेसिया, बालेश्वर, कालेश्वर उपस्थित रहे।
