दैनिक मूक पत्रिका नवागढ़/अतरगवां – ग्राम पंचायत अतरगवां में बीते मंगलवार को मितानिन दिवस बड़े उत्साह, गर्मजोशी और सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और मितानिन बहनों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह की अध्यक्षता सरपंच धर्मेंद्र कंठले ने की। उन्होंने मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि—

“जनकल्याणकारी योजनाओं को घर–घर तक पहुँचाने में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ पंचायत की रीढ़ हैं। इनका सम्मान हमारा गौरव है।”
उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि
,श्रीमती लीला साहू, उपसरपंच
जितेंद्र कंठले, पंच, उमेश साहू, पंच, कौशल माथुर, पंच, बेदुराम साहू, पंचायत सचिव
स्वास्थ्य एवं परियोजना दल
,मितानिन सुलक्षण दिव्य
,मितानिन इंद्राणी साहू
,एम.टी. अनारकली डाहिरे
,एस.पी.एस. लता पाटले
,आर.एच.ओ. अनुज रात्रे
,गोपाल वर्मा, डी.आर.पी.
,ग्रामवासी,अहिल्या बाई कंठले,रंजू कंठले,बिसाहू साहू, उपसरपंच प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन*
कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री कंठले ने सभी मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके निःस्वार्थ सेवाभाव के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
