दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्वेश्वरी समूह आश्रम, नारायणपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:45 बजे वे किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
