दैनिकमूकपत्रिका/बीजापुर- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन एवं संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक आयुष विभाग बीजापुर द्वारा रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में रविवार 12 अक्टूबर को नया बस स्टैंड में जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर मेला आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से की। इस अवसर पर पार्षद संजय गुप्ता और जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
उद्बोधन के दौरान डॉ. ठाकुर, गीता सोम पुजारी और संजय गुप्ता ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष विभाग के योगदान को रेखांकित करते हुए लोगों से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और औषधि वितरण किया गया। कुल 547 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और NCD स्क्रीनिंग की गई, जिनमें कई पुराने और जटिल रोगी भी शामिल थे।
इस सफल आयोजन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर, राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमधर भोई, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. शिव नारायण मिश्रा, डॉ. अरविंद आचार्य, डॉ. लक्ष्मीनारायण पटेल, डॉ. सुव्रत कुमार, डॉ. सुरेखा, डॉ. जयश्री, डॉ. मधुबाला, डॉ. विकास जायसवाल सहित सी. वेंकटेश्वरलु, सनत कुमार, राम प्रसाद, अर्पित, नानपति कुंनदनी, रेजित और त्रिमल मट्टी का विशेष योगदान रहा।
