मूक पत्रिका बेमेतरा- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन में व श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) के राष्ट्रीय आयोजन की भावना को ध्यान में रखते हुए 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक साप्ताहिक शिविर का आयोजन कर नालसा डान (ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन, ड्रग मुक्त भारत के लिए) योजना, 2025 के तहत् 07 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चंदनू, शासकीय माध्यमिक शाला खपरी व शासकीय हाई स्कूल तुमा, 08 जनवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल नरी, शासकीय हाई स्कूल छितापार व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढारा एवं 09 जनवरी 2026 को राजीव गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हडुवा व राजीव गांधी पूर्व माध्यमिक शाला हडुवा में नशा उन्मूलन जागरूकता तथा विधिक जागरूकता रैली व युवा केंद्रित आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त क्रार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व नशामुक्त जीवन का महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरुपयोग, नशे की लत से जुझ रहे लोगों को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता, परामर्श प्रदान कर न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्हें यह भी बताया कि नशीली दवाओं का सेवन करने से न केवल स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि यह सामाजिक एवं कानूनी अपराधों को भी बढ़ावा देता है व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों पर लागू कानूनी प्रावधानों पर जानकारी दी गई। अंत मे यह भी बताया गया कि नशा पीड़ित व्यक्ति एवं उनके परिजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही नालसा की स्कीम; नालसा टोल फ्री नंबर 15100, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना, 2016, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट एवं पर्यावरण संरक्षण इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त शिविर कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त अधिकार मित्र उपस्थित रहें।
