दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा- जिले के ग्राम नगधा में विकसित बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर और बर्ड सफारी का लोकार्पण एवं शुभारंभ आज वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री सुबह 10:30 बजे ग्राम नगधा पहुंचकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, विधायक बेमेतरा साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बेमेतरा विजय सिंहा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड प्रहलाद रजक, तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड जितेंद्र साहू उपस्थित रहेंगे।
माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम नगधा में सुबह 10:30 बजे बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण एवं बर्ड सफारी का शुभारंभ किया जाएगा। यह केंद्र जिले में जैव विविधता संरक्षण, पक्षी अध्ययन और इको-पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेगा।
