दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर विद्यानगर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और बाबा जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, वार्ड पार्षद रीता पाण्डेय, हर्ष तिवारी, राजेश शर्मा, गौरव साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने बाबा गुरुघासीदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

