रेहड़ा व दुर्गापुर स्कूलों में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, उज्ज्वल भविष्य की कामना
दैनिक मूक पत्रिका कुसमी – शंकरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहड़ा, डीपाडीह कला एवं हाई स्कूल दुर्गापुर में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आवागमन में सुविधा प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, छात्राओं के अभिभावक, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, माधुरी लड़का सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला।
