मूक पत्रिका बेमेतरा/सेमरिया – शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय की सहायक शिक्षिका यशोमती डोंगरे ने अपने पति मनोज डोंगरे के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए “न्योता भोजन” का विशेष आयोजन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं संकुल के शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य फूलवती नेताम, उप प्राचार्य कमल दास टंडन, व्याख्याता खीलेंद्र कुमार केवट, पूजा भावराजू, रमा निराला, श्वेता खोबरागड़े, अभिलाष जैन, विज्ञान सहायक रवि शंकर साहू, विजय कश्यप सहित पूर्व माध्यमिक शाला से कृष्ण कुमार सोनवानी, रमेश साहू, कोमल वर्मा तथा प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक संतराम नेताम, सहायक शिक्षक कैलाश साहू, संतोष वर्मा एवं भूपेंद्र कुमार मंडले सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों के लिए पूर्ण “न्योता भोजन” की व्यवस्था की गई, जिसमें स्वादिष्ट खीर, पूरी, चावल, दाल, पापड़ एवं सब्जी जैसे व्यंजन सम्मिलित थे। बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ भोजन का स्वाद लिया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
संकुल प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय और समाज के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत होते हैं तथा बच्चों में अपनत्व और संस्कार की भावना विकसित होती है।
यह आयोजन न केवल जन्मदिवस का उत्सव था, बल्कि समाज के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। विद्यालय परिवार ने यशोमती डोंगरे एवं मनोज डोंगरे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
