मूक पत्रिका बेमेतरा – नगर बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ मेहर समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन में बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि संत रविदास जी की 249 जंयती भारत के मध्य काल के एक महान संत थे जिन्होंने शिक्षा पर आधारित पंथ की स्थापना की हमें जात-पात की बेडियो से बाहर निकाला तथा आत्म ज्ञान का मार्ग दिखाया सिख समाज के गुरु ग्रंथ साहिब में भी इनके 41 पद है जो इनके 16 रागों में संकलित है संत रविदास ने हमें छुआछूत तथा पाखंडों से दूर रहना सिखाया है आज के परिवेश में जहां समाज में कटुता बढ़ रही है ऐसे में संत रविदास जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम आपस में भाईचारा एवं सौहार्द स्थापित कर सकते हैं समाज के माध्यम से बहुत सुन्दर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर युवा पीढ़ी वर्ग आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है इस अवसर पर खेमराज बाकरे शशि प्रभा गायकवाड रामाधार लहरी हितेश मंडावी कुलेश्वरी बघेल बसंत जोशी गणेश सिवारे दिनेश जोशी भाव सिंह राज राम बृज लहरे मोहित पाठक शिव कुमार लहरे विमल कर्माकर कमल लहरे हरिशंकर रामू लहरे दशरथ लहरें पूरन लाल सहित सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे।
