दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। SIR को लेकर कांग्रेस का मंथन लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। बैठक में वे BLA की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद सचिन पायलट बस्तर से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पायलट दो दिन के बस्तर संभाग के प्रवास पर हैं।
