दैनिक मूक पत्रिका सोमनापुर नया – शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संकुल प्राचार्य संतोष कुमार साहू द्वारा नेहरू जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र कुमार कंठले, योगेश कुमार गुरुदीवान, श्रीमती इंद्राणी साहू, पवन चांदसे, कार्तिक राम खूंटे, महेश जायसवाल, श्रीमती शकुन पाटले, प्रताप सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में महेंद्र कुमार कंठले ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन, योगदान एवं बाल दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कविता, गीत, कहानी प्रस्तुतियों के साथ-साथ बाल मेले का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने अपार हर्ष और उमंग का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यालय परिसर दिनभर बच्चों की मुस्कान व उल्लास से गूंजता रहा।
