दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – नगर के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बीते मंगलवार को ज़िलादंडाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था में सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में तेजी लाने से संबंधित सुझाव रखे। इन मुद्दों पर ज़िलादंडाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक रुख अपनाया।
ज़िलादंडाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर है और नगर विकास से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस सौजन्य भेंट को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर विजय सिन्हा सहित भाजपा नेता हर्ष तिवारी, युगल देवागन, राजू देवागन, डॉ. विनय साहू एवं संदीप यादव उपस्थित रहे।
