तैयारियो को लेकर नपाध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में है। इसी कड़ी मे नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बेमेतरा मे 1 नवम्बर को महतारी चौक मे आयोजित होने वाले भव्य महाआरती एवं रंगोली प्रतियोगिता के सम्बन्ध मे हो रहे तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल, रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले राज्योत्सव को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा, पार्षद नीतू कोठारी व नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए
नपाध्यक्ष सिन्हा ने गुरुवार को महतारी चौक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि सभी जरूरी कामकाज समयसीमा में पूरा कर लेंवे. कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता, सजावट और व्यवस्था की सभी तैयारियों का स्वयं स्थल पर पहुँचकर अवलोकन किया, ताकि यह आयोजन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और एकता का प्रतीक बन सके।
