मूक पत्रिका रायपुर – पुराना सर्किट हाउस, जो अंग्रेजों के समय का धरोहर था, उसको तोड़फोड़ करने के बाद अब 11 करोड़ की लागत से नया निर्माण शुरू हो गया है। इसमें पार्किंग और 35 रूम की व्यवस्था होगी, जो नए सर्किट हाउस जैसा होगा। सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज़ ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार की खबर प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद अधिकारियों की नींद खुली और निर्माण काम शुरू हुआ।

- साल डेढ़ साल पहले सांस्कृतिक धरोहर को तोड़फोड़ करके उजाड़ दिया गया था, लेकिन अब नए सर्किट हाउस का निर्माण यू एन कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। नीचे में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी और ऊपर के फ्लोर में कम से कम 35 रूम की व्यवस्था होगी, नए सर्किट हाउस जैसा ही वातावरण रहेगा।

बता दे की पुराना सर्किट हाउस 100 साल से भी ज्यादा पुराना था और यह सर्किट हाउस में आने वाले मेहमानों के रुकने और देखने का एक केंद्र बिंदु होता था, जहां उनकी जबरदस्त व्यवस्था होती थी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण इसे तोड़फोड़ करके उजाड़ दिया गया था और साल डेढ़ साल तक इसे खंडहर बना दिया गया था।
अब दैनिक मूक पत्रिका की खबर के बाद अधिकारियों की नींद खुली और नए सर्किट हाउस का निर्माण शुरू हो गया है। यह एक अच्छा संकेत है कि अब इस सांस्कृतिक धरोहर को फिर से बनाया जाएगा और इसका उपयोग किया जाएगा।
