Oplus_131072
डीआरजी और सीआरपीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर- रविवार को थाना बासागुड़ा इलाके से डीआरजी, थाना बासागुड़ा और सीआरपीएफ 168 बटालियन की संयुक्त टीम ने पुतकेल से पोलमपल्ली जाने वाले रास्ते पर सर्चिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 8 सक्रिय माओवादीयो को पकड़ा। पकड़े गए माओवादियों में 3 माओवादी पर कुल 3 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से जवानों ने टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, जमीन खोदने के औजार और पाम्पलेट और बैनर बरामद किए। थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही के बाद सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किए गए।
पकड़े गए माओवादियों का विवरण:–
1. कोसा सोड़ी – नेण्ड्रा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम : 2 लाख
2. जय सिंह माड़वी -कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य, ईनाम: 50 हजार
3. मड़कम अंदा – कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य, ईनाम: 50 हजार
4. सोड़ी हिड़मा – कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
5. मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा- कमलापुर आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य
6. माड़वी राजू – कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
7. माड़वी हिड़मा- कमलापुर आरपीसी मिलिशिया सदस्य
8. देवा माड़वी – कमलापुर आरपीसी आर्थिक शाखा सदस्य
