मूक पत्रिका बेमेतरा – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरी एवं तेलईकूड़ा में आयोजित कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम में कबीर समाज के गुरु गोसाई दिलीप साहब के द्वारा धर्म जन को कबीर से संबंधित उनके अमृतवाणियों को सार बताया गया कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि संत कबीर दास की दिए हुए अनमोल वचन आज मानव समाज का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं कबीर साहेब के बताएं आदर्शों पर चलकर ही हम अपने जीवन के लक्षयो को प्राप्त कर सकेंगे कबीर साहब ने जो आम जनमानस के लिए जो रास्ते दिखाए हैं वह आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और मैं कबीर साहेब के चरणों में शत-शत नमन करता हूं इस कार्यक्रम में उपस्थित मिथिलेश वर्मा मोहित वर्मा प्रकाश साहू खेमलाल साहू घाशी वर्मा कुमार वर्मा हेमंत दास सहित मंचस्थ मण्डली व ग्रामवाशी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

