दैनिक मूक पत्रिका बस्तर – बस्तर और बीजापुर जिले के लिए गर्व का क्षण रहा जब एकलव्य विद्यालय ग्राम कोडेनार के प्रिंसिपल जी. शिवा रेड्डी को मुंबई में आयोजित इंडियन टैलेंट ओलंपियाड के नेशनल लेवल एक्सीलेंस अवार्ड में “उत्कृष्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और सेवाभाव के लिए प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के हजारों शिक्षकों में से चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रेड्डी को यह पुरस्कार 2025-26 सत्र के लिए पोंडिचेरी की पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण बेदी तथा भारत की पहली ओलंपिक बैडमिंटन विजेता सानिया नेहवाल के हाथों मिला।
शिवा रेड्डी इससे पहले भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने में लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल शैक्षणिक बल्कि खेल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
