दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – बीते सोमवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कन्या परिसर एजुकेशन सिटी जावगा गीदम मे स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरण किया गया है । बच्चों को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य लेकर आगे बढ़े । जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम ने भी बच्चों में उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश कौशल जनपद सदस्य पवन कर्मा,अजय शिक्षा अधिकारी बीआरसी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे ।
