मूक पत्रिका रायपुर– गैस किल्लत की समस्या के बीच अवैध तरीके से कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री पर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 45 नग छत्तीसगढ़ गैस के कॉमर्शियल सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है।
कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिचोली स्थित शान ए पंजाब ढाबा के सामने तिल्दा-खरोरा मेन रोड पर एक सफेद पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 QK 6282) में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर लोड कर ग्राहक तलाशे जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की।

क्या-क्या हुआ जब्त?
जांच के दौरान पिकअप में:37 भरे हुए (21 किलो) कॉमर्शियल सिलेंडर,7 खाली सिलेंडर,1 इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर बरामद किए गए। इसके साथ ही पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹10 लाख) कुल सिलेंडरों की अनुमानित कीमत ₹74,000 को जब्त किया गया।
कौन हैं आरोपी?
पुलिस ने मौके से: गिनेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष), निवासी आरंग, रायपुर
लादूराम (29 वर्ष), मूल निवासी जोधपुर, वर्तमान में आरंग में रह रहा था
को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहन मालिक के निर्देश पर सिलेंडर लेकर बिक्री के लिए घूम रहे थे, लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
क्या हुई कार्रवाई?
मामले में पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। चूंकि मामला खाद्य विभाग से जुड़ा है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पूरा मामला और जब्त सामग्री खाद्य निरीक्षक को सौंप दी गई है।
अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, और एसडीओपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।
क्यों है यह मामला गंभीर?
गैस की किल्लत के समय इस तरह अवैध तरीके से सिलेंडरों की बिक्री आम लोगों की जरूरतों पर सीधा असर डालती है। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है।
