दैनिक मूक पत्रिका भरेवापारा – शासकीय प्राथमिक शाला भरेवापारा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत और कहानी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनकी खूब सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रीना कंठले, टेकलाल चंद्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं रसोइया सहित सभी विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
