CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर का दौरा करेंगे, जिसके बाद शाम को रायपुर लौटकर देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 2 बजे अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उराव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के निवास पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन 6.0 कार्यक्रम में शामिल होगे।
