बेमेतरा – जिला अंतर्गत संचालित प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई बेमेतरा विगत पंद्रह बीस वर्षों से छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास हेतु प्रचार प्रसार के लिए लगातार प्रयास करते आ रही है। जिसमें जिले के छत्तीसगढ़ी साहित्य पर कार्य करने वाले साहित्यकारों को एकजुट कर मासिक बैठक एवं समय-समय पर संगोष्ठी आयोजित करती है।
जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ी भाषा में कविताएं, कहानियां, नाटक, गीत, प्रहसन आदि का लेखन पर आधारित काव्य, गीत आदि निर्माण कर सुव्यवस्थित करने का काम किया जाता रहा है। जिसे किताबों में संग्रहीत कर प्रकाशित करने का भरपूर प्रयास किया जाता रहा है। हमारे समिति का एक और महत्वपूर्ण दायित्व रहता है कि नवीन साहित्यकारों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करना है। एवं उन्हें मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को जन-मानस तक पहुचाने का कार्य किया जाता रहा है। परिणामस्वरूप सुग्घर साहित्य समिति भिंभौरी बेरला द्वारा प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई बेमेतरा को भिंभौरी में आयोजित महोत्सव में आमंत्रित कर समिति के अध्यक्ष डॉ गोकुल बंजारे चंदन, सचिव मनोज पाटिल मणि आदि को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि छंद गुरु अरुण कुमार निगम , विशिष्ट अतिथि रामानंद त्रिपाठी , वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र शर्मा सरल, विजय शर्मा बेशर्म,और वंदना सोनी के करकमलों शाल श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुग्घर साहित्य समिति भिंभौरी बेरला के अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा चंदन, कमलेश वर्मा, दिलीप टिकरिहा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी गण व कवि साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
