दैनिक मूक पत्रिका:– Fans Attacked Bangladesh Team Vehicles: बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. 3-0 से उनकी बड़ी हार हुई और इसी वजह से फैंस बेहद निराश थे. जब बांग्लादेश टीम अपने देश पहुंची, तो उनका खराब तरीके से स्वागत हुआ. अब एक प्लेयर ने खुलासा किया कि उनकी गाड़ियों पर हमला भी हुआ. उनका दर्द भी छलका है और उन्होंने भावुक मैसेज शेयर किया.
Bangladesh Players Attacked: अफगानिस्तान ने कुछ दिनों पहले बांग्लादेश को वनडे सीरीज में हरा दिया था. उन्होंने 3-0 से श्रृंखला अपने नाम की थी. महदी हसन की कप्तानी में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी वजह से फैंस काफी भड़के हुए हैं और एक रिपोर्ट में बताया गया कि जब ये खिलाड़ी बांग्लादेश वापस आए, तो उन्हें एयरपोर्ट पर काफी बू किया गया. सिर्फ इतना नहीं था. बांग्लादेश के प्लेयर मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर आकर भावुक मैसेज लिखा और बताया कि उनकी गाड़ियों पर हमला किया गया था.
बांग्लादेशी खिलाड़ी का छलका दर्द
बांग्लादेश की करारी हार के बाद मोहम्मद नईम शेख का सोशल मीडिया पर दर्द छलका. उन्होंने बताया कि हार-जीत चलती रहती है लेकिन उनकी गाड़ियों पर हमला करना सही नहीं था. उन्होंने कहा, ‘हम मैदान पर सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि अपने सीने पर देश का नाम लेकर उतरते हैं. ये झंडा हमारे दिल में है. कई बार हम सफल होते हैं, कई बार नहीं. जीत-हार होती रहती है. हमें पता है कि जब आप हारते हैं, तो इससे आपको दर्द होता है, क्योंकि आप इस देश को प्यार करते हैं.’

