दैनिक मूक पत्रिका:- Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कई गई है. आज RJD से खेसारी लाल यादव और बीजेपी से मैथिली ठाकुर अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं.
Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी-जेडीयू और NDA के कई घटल दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. कल महागठबंधन से कांग्रेस की भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा चुकी है. इनमें 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है. कल बिहार के डिप्टी सीएम ने भी बीजेपी से तारापुर सीट पर नामांकन दाखिल किया है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बिहार के दानापुर और सहरसा में रैली की थी. साथ ही नामांकन समारोह में भी शिरकत की. सीएम मोहन यादव और विष्णुदेव साय ने भी पटना पहुंचे थे. आज RJD से भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव छपरा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. आज मैथिली ठाकुर भी BJP से अलीनगर सीट से नामांकन भरने वाली है.
