दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा — शुभ लक्ष्मी परिवार समिति द्वारा धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई थी। समिति के अध्यक्ष भगत देवांगन एवं सदस्यों — शिव पाटिल, दुष्यंत वर्मा, प्रमोद गांधी, अमृत साहू, विनोद वर्मा, योगेश देवांगन, धरम वर्मा, गज्जू साहू, शंभु साहू, लक्ष्मण यादव, सुलेख वर्मा, फूलसिंह वर्मा, करन साहू, ऐश्वर्य देवांगन, शैलेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, सूर्यदेव वर्मा तथा सरवन वर्मा — की उपस्थिति में प्रतिदिन रात्रि में जसगीत एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के भजन व रामायण का आनंद लिया। दीपावली के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वार्ड नंबर 6 मोहभट्ठा तालाब में भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया।
