दैनिक मूक पत्रिका सुरजपुर /दतिमा मोड़ – दतिमा से भटगांव मार्ग में प्रतीक्षालय के समीप फल के ठेले पर अचानक पेड गिर गया। जिससे राहगीरों का आवागमन बाधित हो गया था। घटना में फल दूकान के संचालक बाल-बाल बच गया। पेड़ का एक हिस्सा मुख्य मार्ग के गिर जाने के कारण आवागमन बाधित की स्थिती निर्मित हो गई थी, जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचे करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह, आरक्षक रमेश कसेरा, मुनेश्वर राजवाडे, रूपेश रॉय ने गिरे पेड़ को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
बता दे कि हादसे के वक्त दुकानदार अपनी दुकान के के बाहर बैठा हुआ था संयोग से वह बाल-बाल बच गया किसी प्रकार की बड़ी घटना नही हुई। पेड़ गिरने से गुमटी भी क्षतिग्रस्त गया। पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों ने गिरे पेड़ के छोटी-छोटी टहनियां काटकर रास्ता खोल दिया है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन तो संभव हो पाया। इस विषय पर चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटना में किसी भी तरह का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है दुकानदार के गुमटी और एक हिस्सा सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया था।
